🛠️ हर कारीगर के लिए सुनहरा अवसर पीएम विश्वकर्मा योजना🛠️
भारत सरकार के Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises द्वारा शुरू की गई PM Vishwakarma योजना अब CSC
के माध्यम से उपलब्ध है। यह योजना खासतौर पर पारंपरिक
कारीगरों और छोटे कामगारों को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई है।
यह योजना उन लोगों के लिए है जो अपने हुनर से काम करते हैं
जैसे बढ़ई, लोहार, कुम्हार,
दर्जी, सुनार, मूर्तिकार और
अन्य शिल्पकार।
🎯 योजना का उद्देश्य
- पारंपरिक कारीगरों को पहचान और सम्मान देना
- कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना
- आधुनिक टूलकिट सहायता
- आसान और कम ब्याज पर ऋण सुविधा
- डिजिटल लेनदेन और मार्केट से जोड़ने में सहायता
💼 क्या मिलेगा लाभार्थियों को?
- फ्री स्किल ट्रेनिंग
- टूलकिट के लिए आर्थिक सहायता
- कम ब्याज दर पर लोन
- डिजिटल पेमेंट प्रोत्साहन
- प्रमाण पत्र और पहचान
CSC केंद्र के
माध्यम से पात्र व्यक्ति आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यह योजना गरीब और जरूरतमंद
कारीगरों के लिए रोजगार बढ़ाने का शानदार मौका है।
👉 अगर आप या आपके आसपास कोई पारंपरिक कामगार है, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।
.png)























